February 24, 2011 06:38 by
anisha
रंग मैं होरी कैसे खेलूंगी जा सांवरिया के संग
कोरे कोरे कलस मंगाये, वा मे घोला रंग, भर पिचकारी सम्मुख मारी, चोली हो गई तंग
रंग मैं होरी कैसे…
तबला बाजे, सरंगी बाजे, और बाजे मिरदंग, कान्हा जी की मुरली बाजे, राधा जी के संग
रंग मैं होरी कैसे…
इत ते आई राधा प्यारी सब सखियन के संग, उत ते आये कुंवर कन्हाई ग्वाल बाल के संग
रंग मैं होरी कैसे…
अबीर उड़त, गुलाल उड़त, उड़ते सातों रंग, भर पिचकारी सम्मुख मारी, भीज गयो सब अंग
रंग मैं होरी कैसे…
बरसाने से रंग मंगाया, नंदगांव से भंग, सांवरिया संग ऐसी नाची देखत रह गये दंग
रंग मैं होरी कैसे…