Hindola song from Vrindavan - ghir aayi kaari badariya
This rain song from Vrindavan is sung by Anisha Sharma to celebrate raag seva in Braj culture. Raag seva is a musical offering to Sri Jugal Sarkar Radha Krishna.
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात,
जमुना किनारे पड़ो झूलो, झूले राधे-श्याम ।
अपना तो ओढ़े कान्हा कारी कामरिया,
राधा जी ओढ़े चुनरिया, चुनरी गोटेदार ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
राधा के नैनन में मोटो मोटो कजरा,
कान्हा की तिरछी नजरिया, चित नैनन चुराय ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
कान्हा के सिर पे मोर मुकुट है,
राधा की लाल-लाल बिंदिया, चमके आधी रात ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
राधा के होठों पे लाल-लाल लाली,
कान्हा के मुख पे मुरलिया, बाजे आधी रात ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
राधा के हाथों में हरी हरी चूड़ियां,
कान्हा के हाथों लकुटिया, गैया ले जाये घेराये, गैया ले आये घेराये ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
कान्हा खड़ें हैं तिरछी अदा से,
राधा की बाजे पायलिया, होवे महारास ।
घिर आई कारी बदरिया, बरसे आधी रात…
जमुना किनारे पड़ो झूलो, झूले राधे-श्याम ।