शुद्ध सुंदर अति मनोहर मंत्र वंदे मातरम,
विश्व विजयी शत्रु विजयी मंत्र वंदे मातरम,
वंदे मातरम, वंदे मातरम।
मंत्र यह है, तंत्र यह है, यंत्र वंदे मातरम,
ओजमय बल-कांतिमय सुख शांति वंदे मातरम,
नाड़ियों के रक्त में बहता है वंदे मातरम,
वंदे मातरम, वंदे मातरम।
जेल में हो तो जपो यह मंत्र वंदे मातरम,
बेड़ियों को ही बजा कर गाओ वंदे मातरम,
बोल दो सब आज वीरों मंत्र वंदे मातरम,
वंदे मातरम, वंदे मातरम।
तीर, गोली तोप की है आन वंदे मातरम,
तीर बर्छी के लिए है ढाल वंदे मातरम,
वेग से सिर भी कटे, भूलो न वंदे मातरम,
वंदे मातरम, वंदे मातरम।
Padmashree Malini Awasthi