Durgenandini, Devi bhajan by Vikram Hazra

November 10, 2012 06:19 by anisha

 


Holi song, Guru bhajan, Holi khel rahe hai Guruvar apne Hari bhakto ke sang

January 21, 2012 12:05 by anisha

होरी खेल रहे हैं गुरुवर, अपने हरि भक्तों के संग,

हरि भक्तों के संग, अपने हरि भक्तों के संग

१. खेल रही हैं होरी, कर कर के हुड़दंग

गुरु हमारे खेलें होरी, करते रहें सत्संग

२. धर्म के कर में हो पिचकारी, भर विवेक का रंग

जिसके हृदय लगे ये निशाना, वह रह जाये दंग

३. ज्ञान गुलाल मलत मुख ऊपर, प्रेम का भर क रंग

पिया है जिसने वही हुआ है सदगुरु के … संग

४. कान्हा खेल रहे हैं होरी राधाजी के संग

सीता के संग रघुवर खेलें, भीजत हैं सब अंग


 


Holi song, Guru bhajan

January 21, 2012 11:18 by anisha

Guru bhajan for Holiमेरे गुरु महाराज खिलावे होली

१. शब्द गुलाल भाव को रंग दे, मेहर कुमकुमा मारो रे

२. बाजत ताल मृदंग झांझ ढप, शब्दन माल लुटायो रे

३. ब्रह्म स्वरूप गुरुजी मिल गये, चाह नहीं भव तरनन की

४. पावन पुष्प एकादशी रंग है, अब ये दान मोहे दीजो रे

My master is celebrating the festival of colours, Holi. Grace, knowledge, bhakti, words and feelings are the colours.


 


Lyrics of Shiva bhajan – Rang Banado Tripurari

May 14, 2011 08:00 by anisha

Shiva bhajan lyrics in Hindi


 


It’s by thy grace that I sing, a Snatam Kaur video

October 21, 2010 02:03 by anisha
Snatam Kaur

It’s by thy grace that I sing thy holy name…


 


Ram bhajan, Sooraj ki garmi se jalte huye tan ko mil jaaye taruvar ki chhayaa

September 22, 2010 12:03 by anisha
Ram bhajan by Sharma bandhu

Bhajan lyrics

जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुये तन को मिल जाये तरुवर की छाया

ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम

भटका हुआ मेरा मन था, कोई मिल ना रहा था सहारा

लहरों से लड़ती हुई नाव को जैसे मिल ना रहा हो किनार

उस लड़खड़ाती हुई नाव को ज्यों किसी ने किनारा दिखाया

ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम

सूरज की गर्मी से जलते हुये तन को मिल जाये तरुवर की छाया

शीतल बने आग चंदन के जैसी राघव कृपा हो जो तेरी

उजियाली पूनम की हो जायें रातें जो थी अमावस अंधेरी

युग युग से प्यासी मरु भूमि ने जैसे सावन का संदेस पाया

ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम

सूरज की गर्मी से जलते हुये तन को मिल जाये तरुवर की छाया

जिस राह की मंज़िल तेरा मिलन हो, उस पर कदम मैं बढ़ाऊं

फूलों में, ख़ारों में, पतझड़, बहारों में मैं ना कभी डगमगाऊ

पानी के प्यासे को जैसे तकदीर ने जी भर के अमृत पिलाया

ऐसा ही सुख मेरे मन को मिला है, मैं जब से शरण तेरी आया, मेरे राम

सूरज की गर्मी से जलते हुये तन को मिल जाये तरुवर की छाया


 


Music for the soul, Too naa jaane aas paas hai Khudaa

September 22, 2010 11:26 by anisha
God sings…

Lyrics of song: Too naa jaane aas paas hai Khudaa

धुंधला जायें जो मंज़िले, इक पल को तू  नज़र झुका

झुक जाये सर जहां वहीं, मिलता है रब का रास्ता

तेरी किस्मत तू बदल दे, रख हिम्मत, बस चल दे

तेरे साथ ही मेरे कदमों के हैं निशां

तू ना जाने आस पास है ख़ुदा… More...